Sunday, Aug 17 2025 | Time 08:50 Hrs(IST)
  • दहेज उत्पीड़न पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- आंसुओं के सहारे नहीं साबित होता अपराध
  • रांची: सेना की जमीन खरीद-बिक्री का मामला, रिम्स कर्मी अफसर अली समेत 5 पर आरोप तय, 29 अगस्त को अगली सुनवाई
  • Breaking News: बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई पर ईडी की कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को किया अटैच
  • मथुरा में जन्माष्टमी महोत्सव, भक्ति और उत्साह से गूंजी श्रीकृष्ण नगरी देखें Photos
  • मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का तांडव! बंगाल की खाड़ी से बन रहा दबाव पांच जिलों में बारिश की संभावना
देश-विदेश


ADR Report: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 15% पर गंभीर आरोप, 17 ने घोषित की अरबों की संपत्ति

ADR Report: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 15% पर गंभीर आरोप, 17 ने घोषित की अरबों की संपत्ति

न्यूज़11 भारत


दिल्ली/डेस्क: चुनाव सुधार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश की महिला सांसदों और विधायकों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में देश में 513 महिला सांसद और विधायक हैं, जिनमें से 512 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया. इनमें से 28% (143 महिलाएं) ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, और 15% (78 महिलाएं) ने हत्या या हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आपराधिक मामलों का खुलासा किया है.

 

अरबपति महिला नेता

देश में 17 महिला सांसद/विधायक ऐसी हैं जिन्होंने खुद को अरबपति घोषित किया है.

 


  • लोकसभा: 6

  • राज्यसभा: 3

  • राज्य विधानसभाएं: 8


 

आपराधिक मामले दर्ज करने वाली महिला नेता


  • लोकसभा की 75 में से 24 (32%)

  • राज्यसभा की 37 में से 10 (27%)

  • विधानसभाओं की 400 में से 109 (27%)


 

गंभीर आपराधिक मामले (जैसे हत्या की कोशिश)


  • लोकसभा: 14 (19%)

  • राज्यसभा: 7 (19%)

  • राज्य विधायक: 57 (14%)


राज्यवार स्थिति:


  • गोवा: 3 में से 2 महिला नेता (67%) पर आपराधिक केस

  • तेलंगाना: 12 में से 8 (67%)

  • आंध्र प्रदेश: 24 में से 14 (58%)

  • पंजाब व केरल: दोनों राज्यों में 14 में से 7 (50%)

  • बिहार: 35 में से 15 (43%)

  • गंभीर मामलों में भी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बिहार सबसे आगे हैं.


 

राजनीतिक दलों के अनुसार


  • भाजपा: 217 महिला नेता, 23% पर आपराधिक, 11% पर गंभीर केस

  • कांग्रेस: 83 में से 34% पर आपराधिक, 20% पर गंभीर

  • टीडीपी: 20 में से 65% पर आपराधिक, 45% पर गंभीर

  • आप: 13 में से 69% पर आपराधिक, 31% पर गंभीर


 

संपत्ति की जानकारी


  • सभी 512 महिला नेताओं की कुल घोषित संपत्ति ₹10,417 करोड़

  • औसत संपत्ति: ₹20.34 करोड़ प्रति नेता

  • आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक औसत संपत्ति ₹74.22 करोड़


 

महिला प्रतिनिधित्व


  • 18वीं लोकसभा में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से महिला सांसद हैं

  • केरल एकमात्र बड़ा राज्य है जहां कोई महिला सांसद नहीं

  • महिला उम्मीदवारों की जीत दर पुरुषों से ज्यादा:  

  • महिलाएं: 9.3% (800 में से 74 जीतीं)  

  • पुरुष: 6.2% (7554 में से 469 जीते)


सबसे ज्यादा महिला सांसद


  • पश्चिम बंगाल: 11

  • उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र: 7-7

  • मध्य प्रदेश: 6


 


 


 

 
अधिक खबरें
मथुरा में जन्माष्टमी महोत्सव, भक्ति और उत्साह से गूंजी श्रीकृष्ण नगरी.. देखें Photos
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:36 AM

मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी एक बार फिर भक्ति रंग में रंगी नजर आई. आधी रात को जन्मोत्सव की झांकी देखते ही मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई दी. जन्मभूमि मंदिर से लेकर द्वारकाधीश और अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें उमड़ पड़ीं.

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:00 AM

मुंबई में शनिवार को इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त 2025 को एयरलाइन के एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया. यह घटना तब हुई जब खराब मौसम के चलते विमान को लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड करना पड़ा. हालांकि दूसरी कोशिश में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली.

Multiple Dogs in Dream: आपके भी सपनों में आते हैं बहुत सारे कुत्ते तो हो जाएं सावधान, ये हैं संकेत..
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 10:17 PM

सपने में कुत्ते का दिखना शुभ व अशुभ दोनों माना जाता है. निर्भर इस बात पर करता है कि आपने सपने में कुत्ते को किस तरीके से देखा है. अक्सर लोग सपने में कुत्ते का झुंड देखते हैं जो एक खास संकेत माना जाता है.

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाईट का पिछला हिस्सा रनवे से हुआ टच, टला बड़ा हादसा
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 9:10 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टच होने की खबर से हडकंप मच गया है. गणिमत रहा कि किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ.

पति को रिटायरमेंट के बाद मिला 3 करोड़ रुपए, पत्नी को छोड़ रहने लगा अकेले, फिर हुआ कुछ ऐसा..
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 8:39 PM

जापान में तेत्सु यामादा नाम के एक बुढ़े व्यक्ति ने रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी से अलग रहने का निर्णय लिया है. लेकिन प्लानिंग नाकाम रही और दांव उल्टा पड़ गया. पत्नी तो खुशहाल जिंदगी जी रही थी पर पति को अकेलापन सताने लगा. जापान में पत्नी से अलग रहने के इस धारणा को सोत्सुकोन कहा जाता है. इसमें विवाहित जोड़े अलग रहते हैं. सबसे पहले यह विचार 2004 में आया था अब वहां के वृद्ध जोड़ों में ये आम हो चुका है.