Wednesday, Jul 9 2025 | Time 23:13 Hrs(IST)
  • BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
  • BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
झारखंड » गढ़वा


गढ़वा जिले में एसएसबी के जवान के पत्नी की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, मायके के लोग बोले बेटी को लगातार हो रही थी दहेज प्रताड़ना!

गढ़वा जिले में एसएसबी के जवान के पत्नी की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, मायके के लोग बोले बेटी को लगातार हो रही थी दहेज प्रताड़ना!
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के एसएसबी के जवान की हॉस्पिटल लाते ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. गढ़वा शहर मुख्यालय स्थित एक हॉस्पिटल में सोमवार की अहले सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत. मृतका की पहचान गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के संजू कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है. संजू कुमार सिंह ऊर्फ छोटू सिंह वर्तमान में एसएसबी के जवान में कार्यरत हैं. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित होकर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और अंततः जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फोटू सिंह ने बताया कि प्रिया की शादी पिछले वर्ष 26 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज की लगातार मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे थे. रविवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई और उसे खाना नहीं दिया गया.

 

परिजनों का कहना है कि रात आठ बजे आखिरी बार प्रिया से बातचीत हुई थी, जिसके बाद रात 10 बजे किसी और व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि वह अस्पताल में भर्ती है. मृतका के परिजनों ने आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है जिसमें - भैसुर पंकज सिंह, ननद दीपू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गोतनी अंजली कुमारी, ससुर सुदामा सिंह और विनय सिंह - ने मिलकर प्रिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।वहीं घटना के विरोध में मृतका के परिजनों ने जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तबतक शव नहीं उठाने और सड़क जाम जारी रखने की चेतावनी देते रहे. कई घंटे तक सड़क जाम रहने की वजह से आमलोगों को भारी परेशानी हुई. अंततः गढ़वा शहर थाना प्रभारी बृज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन देने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने जाम हटाया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
गढ़वा में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 9:14 PM

गढ़वा सदर अस्पताल में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहें, जहाँ संघ के पदाधिकारियों ने कहा की सरकार हम सभी कर्मचारियों के नौ मांगो में समान्य काम का सामान्य वेतन एवं अस्थाई से स्थाई करना एवं वेतन में बढ़ोतरी सहित कई मांगे हैं जिसमें मुख्य मांग है की सामान्य

गढ़वा उपायुक्त ने मेराल प्रखण्ड का किया औचक निरीक्षण, बीज वितरण एवं योजनाओं की समीक्षा की
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 9:08 PM

: गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने किया क्षेत्र का भ्रमण इस दौरान मेराल प्रखण्ड कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रखण्ड परिसर में उपस्थित किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण कर लाभान्वित और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त

गढ़वा में फिर जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इस साल मौत का आंकड़ा पहुंचा 4
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:24 AM

ढ़वा में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र की है जहां रंका थाना क्षेत्र के भौरी गांव के स्व. जगत सिंह के 70 वर्षीय पत्नी चिलबिलिया कुंवर कल सुबह 7 बजे जंगल में डोरी एवं जंगली खुखड़ी चूनने गई हुई थी

गढ़वा जिले में एसएसबी के जवान के पत्नी की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, मायके के लोग बोले बेटी को लगातार हो रही थी दहेज प्रताड़ना!
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 10:17 AM

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के एसएसबी के जवान की हॉस्पिटल लाते ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. गढ़वा शहर मुख्यालय स्थित एक हॉस्पिटल में सोमवार की अहले सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत.

गढ़वा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर मंडल अध्यक्ष गढ़वा उमेश कश्यप के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण!
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:11 PM

गढ़वा एक पेड़ माँ के नाम के तहत गढवा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के टंडवा परिसर में वृक्षारोपण किया गया वही भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा आज जिस तरह से प्रदूषण चरम पर है इसको रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को पौधारोपण करना बहुत ज़रूरी है!