झारखंडPosted at: जुलाई 09, 2025 गढ़वा में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल
अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा सदर अस्पताल में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहें, जहाँ संघ के पदाधिकारियों ने कहा की सरकार हम सभी कर्मचारियों के नौ मांगो में समान्य काम का सामान्य वेतन एवं अस्थाई से स्थाई करना एवं वेतन में बढ़ोतरी सहित कई मांगे हैं जिसमें मुख्य मांग है की सामान्य काम तो करवाती है लेकिन सामन्य वेतन नहीं देती है यह संघ 25 करोड़ कर्मचारियों की संघ है आज हम सभी एक दिन का सांकेतिक हड़ताल पर हैं अगर सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती है तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिससे स्वास्थ्य व्यस्था चरमरा जाएगी!मौके पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री गढ़वा डॉ. रामनिवासन के साथ मौके पर कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थें.