Tuesday, Jul 22 2025 | Time 04:17 Hrs(IST)
झारखंड


बादलों का बवंडर और बारिश का कहर! झारखंड में मौसम का हाई-वोल्टेज ड्रामा, इन जिलों में फिर गरजेंगे बादल

बादलों का बवंडर और बारिश का कहर! झारखंड में मौसम का हाई-वोल्टेज ड्रामा, इन जिलों में फिर गरजेंगे बादल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में पिछले 24 घंटे से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है और अगले कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रहने की संभावना हैं. मंगलवार को दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया. हालांकि बारिश से पहले उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने डिप्रेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा हैं. आज भी राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और वज्रपात से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी हैं. 

 

कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा जिलों में हल्की बारिश की संभावना हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई हैं. 

 

तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. आज का संभावित तापमान इस प्रकार रहने की उम्मीद है:

 


  • देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज: अधिकतम 33°C और न्यूनतम 24°C

  • कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू: अधिकतम 33°C और न्यूनतम 23°C

  • बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 31°C और न्यूनतम 21°C

  • पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा: अधिकतम 33°C और न्यूनतम 24°C

  • मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आज का अधिकतम तापमान 29.01°C और न्यूनतम तापमान 23.13°C रहने की संभावना हैं.


 

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना जताई हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होती रहेगी और कुछ जिलों में वज्रपात की भी आशंका बनी रहेगी. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई हैं. 

 

 

अधिक खबरें
डाकबंगला चौक से लफरीटांड़, चेचाली सड़क पर धानरोपनी कर आदिवासी समाज ने विरोध जताया
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:31 PM

गिरिडीह और देवघर जिले के बॉर्डर पर बसे आदिवासी बहुल गांव लफरीटांड, चेचाली गांव होते हुए बिहार को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है डाक बंगला चौक से होकर जाने वाली यह सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गड्ढे में पानी जमा हो गया है जो तालाब में तब्दील हो गया है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहती

कार और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से 45 मिनट तक तड़पते रहे घायल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:25 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास सोमवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छिपादोहर में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. जिसके चलते घायलों को घटना स्थल पर ही 45 मिनट तक सड़क किनारे तड़पते रहना पड़ा.

वीरेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मिले, कोडरमा जिले के जन मुद्दों से कराया अवगत
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:13 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में झारखंड के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जानकर ईश्वर से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है, इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई जनहित मुद्दों को रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द

गूंज परिवार ने कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए सिंगपुर अस्पताल के साथ किया समझौता
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:59 PM

गूंज परिवार सिल्ली ने मुरी स्थित सिंगपुर नर्सिंग होम के साथ मिलकर कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए एक सैद्धांतिक समझौता किया. सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक सादे समारोह में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक व गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह के उपस्थिति में गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव दुबराज महतो एवं सिंगपु

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, विद्यालयों की गुणवत्ता एवं समावेशिता पर विशेष बल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:51 PM

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया