Thursday, Jul 10 2025 | Time 14:08 Hrs(IST)
  • केंद्र सरकार की खाद्य आपूर्ति टीम ने बेंगाबाद एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण, गोदाम में गंदगी का अंबार देख खाद आपूर्ति टीम ने एजीएम को जमकर लगाई फटकार
  • दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में तैयारी शुरू, हरमू में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रारूप
  • रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे बैठक की अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


पश्चिमी सिंहभूम बना अवैध माइनिंग का अड्डा, प्रशासन और सरकार की चुप्पी खतरनाक - मधु कोड़ा

खनन विभाग, प्रशासन और सरकार की निष्क्रियता का आरोप
पश्चिमी सिंहभूम बना अवैध माइनिंग का अड्डा, प्रशासन और सरकार की चुप्पी खतरनाक - मधु कोड़ा

रोहन निषाद न्यूज़ 11 भारत 


चाईबासा/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झींकपानी के निकट हाटगम्हरिया फाटक पर दो ट्रकों में अवैध रूप से आयरन ओर ले जाए जाने की हालिया घटना को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया है. पकड़े गए ट्रकों के पास जाली माइनिंग चालान पाया गया, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जिले में सुनियोजित तरीके से अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है.

मधु कोड़ा ने याद दिलाया कि इससे पूर्व भी स्वयं 4 से 6 ट्रकों में अवैध आयरन ओर बिना कागजात के पकड़ा था, और उन्हें स्थानीय नोवामुंडी थाना को सुपुर्द किया था. इसके बाद भी प्रशासन और खनन विभाग की ओर से कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई. यह प्रशासन की लापरवाही और सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम अब अवैध माइनिंग का हब बन चुका है. खनन विभाग, प्रशासन और सरकार की निष्क्रियता से अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा है. एनजीटी द्वारा बालू खनन पर रोक के बावजूद बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है. जंगलों से कीमती लकड़ियाँ काटी जा रही हैं. जिले में कई स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी जा रही है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है. नशाखोरी का कारोबार बढ़ता जा रहा है और कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह सबकुछ प्रशासन और सत्ताधारी पक्ष के संरक्षण में चल रहा है. यदि सरकार और प्रशासन जल्द ही कठोर कार्रवाई नहीं करते हैं तो जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

 

अधिक खबरें
राजधानी रांची में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बटन तालाब का बांध टूटने से मचा हड़कंप
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 1:23 PM

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर आसमान से बारिश आफत बनकर आई. कल रात से ही रांची और आसपास के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही हैं, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया हैं.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न,अध्यक्ष बने कर्ण कुमार सिंह
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 12:41 PM

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया. वहीं, आज सुबह चुनाव परिणाम की घोषणा की गई. जिसमें कर्ण कुमार सिंह एवं रमेश उरांव की टीम की जीत हुई

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:49 AM

अगर आप रांची में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें. रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज (10 जुलाई) को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.