न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि चीन के पॉपुलर ऐप TikTok को भारत में दोबारा लॉन्च करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि TikTok भारत में किसी भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी कर वापसी कर सकता है, लेकिन सरकार के बयान ने इसे खारिज कर दिया हैं.
भारत में TikTok का यूजरबेस कितना बड़ा था?
TikTok बैन होने से पहले भारत इसका सबसे बड़ा मार्केट था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में TikTok के करीब 20 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स थे. पूरी दुनिया में TikTok के सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत से ही होते थे. 2020 में बैन होने से पहले इसका पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही थी.
क्यों हुआ था TikTok बैन?
जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, जिसमें TikTok भी शामिल था. सरकार का कहना था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा देश से बाहर सर्वर पर भेज रहे थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को खतरा हो सकता हैं.
TikTok की जगह कौन से ऐप्स ने ली?
TikTok के बैन होने के बाद भारत में कई देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हुए. Moj, Josh, Chingari और Roposo जैसे ऐप्स ने यूजर्स को TikTok जैसा अनुभव दिया और लाखों लोग इनसे जुड़ गए. सरकार के इस फैसले के बाद साफ है कि TikTok के लिए भारत के दरवाजे अब बंद ही रहेंगे.