Monday, Aug 4 2025 | Time 19:35 Hrs(IST)
  • बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी पहुंचे रांची, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुःख
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • सीता सोरेन ने अपने एक्स पर किया पोस्ट, कहा- बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार में राहुल गांधी हो सकते है शामिल!
  • बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
  • हजारीबाग में बाइक व कार में टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देर शाम दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा रांची, ट्रैफिक नियमों में बदलाव
  • चतरा में दाह संस्कार कर कोडरमा लौट रहे परिजनों के साथ हादसा, बाल बाल बचे
  • रविवार दोपहर से लापता था 6 साल का प्रेम, कुंए से शव बरामद, गांव में पसरा मातम
  • पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रिचार्ज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
झारखंड


झारखंड के इस गांव को पीढ़ियों से है पक्की सड़क का इंतजार, आज तक नहीं बनी सड़क

मदनपुर से केंदुआ तक सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
झारखंड के इस गांव को पीढ़ियों से है पक्की सड़क का इंतजार, आज तक नहीं बनी सड़क

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के मदनपुर गांव से खुर्द जवार होते हुए केंदुआ तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति आजादी के 75 वर्षों बाद भी जस की तस बनी हुई है. यह क्षेत्र आज भी कच्ची, उबड़-खाबड़ रास्तों पर निर्भर है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण के लिए हर जनप्रतिनिधि के दरवाजे खटखटाए, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.
 
सड़क कीचड़ से लथपथ हो जाती है, जिससे न केवल पैदल चलना कठिन हो जाता है, बल्कि बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी एक चुनौती बन जाती है. बच्चों की शिक्षा भी इस समस्या से प्रभावित हो रही है. अभिभावकों का कहना है कि बच्चे स्कूल और ट्यूशन नहीं जा पाते हैं क्योंकि सड़क ही नहीं है. बिहारी राम, युगल राम, नारायण राम, पवन यादव, काली यादव, उमेश दास, प्रसादी दास, इतवारी दास, संतोष यादव, संतोष दास, सीताराम सिंह, रामू यादव और ईश्वर यादव जैसे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
 
 

अधिक खबरें
टुंडी के मनियाडीह से शुरू हुई थी अलग झारखंड की लड़ाई, शिबू सोरेन के नाम पर अभी भी है आश्रम
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:28 PM

शिबू सोरेन अब नहीं रहे. उनकी स्मृतियां ही शेष हैं. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा याद किया जाएगा. उनकी जन्मस्थली भले भी नेमरा रही हो, लेकिन कर्मस्थली तो धनबाद की टुंडी ही रही है. दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन ने 70 के दशक में टुंडी से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई शुरू किया था. शिबू सोरेन ने नक्सल प्रभावित गांव पोखरिया

सामाजिक संघर्षों और अलग राज्य आंदोलन ने शिबू सोरेन को बनाया गुरुजी - बाबूलाल मरांडी
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:21 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री,राज्य सभा सांसद स्व शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की. मरांडी ने शिबू सोरेन जी की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की. कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें,उनके परिजनों, प्रियजनों को दुःख की बेला में धैर्य एवं साहस प्रदान करें.

भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ ने शोकसभा आयोजित कर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:15 PM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शोकसभा का आयोजन कर आचार्यों एवं स्कूल के बच्चों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.उपस्थित सभी ने दिशोम गुरु के समाज और राज्य के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें विन्रम श्रद्धांजलि दी.इधर झारखंड सरकार द्वारा 3 दिनों का

बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में राज्यसभा सांसद की निधन होने से शोक सभा आयोजित की गयी
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:09 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती की अध्यक्षता में प्रखंड के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन

झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:03 PM

झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज़, आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है. मुझे उनके साथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य