Monday, Aug 4 2025 | Time 19:01 Hrs(IST)
  • बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी पहुंचे रांची, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुःख
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • सीता सोरेन ने अपने एक्स पर किया पोस्ट, कहा- बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार में राहुल गांधी हो सकते है शामिल!
  • बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
  • हजारीबाग में बाइक व कार में टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देर शाम दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा रांची, ट्रैफिक नियमों में बदलाव
  • चतरा में दाह संस्कार कर कोडरमा लौट रहे परिजनों के साथ हादसा, बाल बाल बचे
  • रविवार दोपहर से लापता था 6 साल का प्रेम, कुंए से शव बरामद, गांव में पसरा मातम
  • पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रिचार्ज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
झारखंड


बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

BDO रेशमा रेखा मिंज की अगुवाई में दी गई श्रद्धांजलि
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

 प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद  शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज की अगुवाई में प्रखंड के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन श्रद्धांजलि से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने उन्हें याद करते हुए कहा कि  शिबू सोरेन झारखंड के संघर्षशील इतिहास के एक जीवंत प्रतीक थे. उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और जनसेवा को समर्पित रहा.

शोकसभा के दौरान अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने भी अपने विचार साझा किए और ‘गुरुजी’ के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने उनके विचारों और योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा.पूरे परिसर में शोक की गहरी भावना व्याप्त रही और लोगों ने गहन संवेदना व्यक्त की

यह भी पढ़ें: चतरा में एक ही दिन में छह लोगों को सांप ने डसा, एक की हालत गंभीर

 

 

 

 

अधिक खबरें
दिशोम गुरु के निधन पर राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जताया शोक
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 6:57 PM

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति बताया. विधायक संजय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा की दिशोम

समाज का नेतृत्व करने की कला मैंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से सीखी ः अर्जुन मुंडा
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 6:52 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की ख़बर से मर्माहत हूं. उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार और जनहित के लिए समर्पित रहा.

चैनपुर में आदिवासी एकता मंच ने दिशोम गुरु के निधन पर शोकसभा का किया आयोजन
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 6:46 PM

आदिवासी एकता मंच चैनपुर ने शर्माने नेता स्वर्गीय दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया एवं सभा का विसर्जन किया माननीय स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड राज्य अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अपने साथी कर्तव्य पराक्रम से लगातार आंदोलन किया इसके परिणाम स्वरुप कई बार जेल जाना

वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं, उनसे सदैव मुझे पुत्र के समान ही स्नेह मिला - रघुवर दास
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 6:39 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिबू सोरेन के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं, उनसे सदैव मुझे पुत्र के समान ही स्नेह मिला. गुरुजी के मुख्यमंत्री बनने पर मुझे

सरायकेला समाहरणालय सभागार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया गया सम्मान
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 6:29 PM

राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन के निधन पर आज समाहरणालय सभागार से में शोकसभा आयोजित की गई. इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.