संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू के जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया. सेवानिवृत्त कर्नल संजय अखौरी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी.
ध्वजारोहण के पश्चात सेवानिवृत्त कर्नल संजय अखौरी एवं पांचवी बार लगातार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष बने राजेन्द्र सिन्हा को बुके तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. दोनों सम्मानित व्यक्तियों को बुके, जिलाध्यक्ष कमल किशोर तथा महासचिव लाल बहादुर सिन्हा ने दिया जबकि अंगवस्त्र राजेन्द्र सिंहा को, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुमार वर्मा के कर कमलो से तथा कर्नल संजय अखौरी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया.
ध्वजारोहण कार्यक्रम में काफी संख्या में चित्रांश स्त्री एवं पुरुष सदस्यगण उपस्थित थे. जिनमें प्रमुख अभाकाम, पलामू के जिलाध्यक्ष कमल किशोर, महासचिव लाल बहादुर सिंहा, उपाध्यक्ष प्रसुन्न कुमार, उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद सिंहा, उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंहा, उपाध्यक्ष श्रीबेलास प्रसाद, संगठन मंत्रि संजय शरण, जिला प्रचार सचिव विनय कुमार सिंहा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, वैवाहिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविशंकर कुमार सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता सिन्हा, राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशांक सुमन, शिक्षा एवं वैकल्पिक रोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रभाकर शरण, प्रदेश सचिव अरुणजय नारायण सिंहा, प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव , वरिष्ठ सदस्य सच्चिदानंद सिंहा, वीरेन्द्र कुमार सिंहा, अरूण कुमार वर्मा, अविनाश वर्मा, ब्रजकिशोर लाल, राजीव शरण, दीपक श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, शक्ति प्रिया , गोपाल प्रसाद सिंहा, नवीन शरण, किशोर कुमार सिंहा, संजय राज जी, चंदन सिंहा, पंकज लोचन जी, अमित कुमार सिंहा, सुशील कुमार सिन्हा , अजय श्रीवास्तव, अतुल कुमारसिंहा , श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, श्रीमती रीना किशोर, श्रीमती कंचन सिन्हा, श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, श्रीमती रचिता शरण, श्रीमती रजनी सिन्हा, श्रीमती गीता अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए.