Tuesday, May 6 2025 | Time 07:08 Hrs(IST)
  • भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय सचिव सुश्री सुधा मीणा ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण, हुए काफी प्रभावित, खूब की सराहना
झारखंड


उलगुलान न्याय महारैली से भूखी प्यासी हजारीबाग वापस आई महिलाओं का छलका दर्द

उलगुलान न्याय महारैली से भूखी प्यासी हजारीबाग वापस आई महिलाओं का छलका दर्द
फलक शमीम/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: राजधानी राँची में इंडी गठबंधन द्वारा रविवार को उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया था. ऐसे में इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे. वहीं हजारीबाग से भी सैकड़ों की संख्या में लोगो को रांची ले जाया गया. इसी बीच कार्यक्रम में आधी आबादी की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा दर्ज कराने को लेकर हजारीबाग से पैसे और खाने का प्रलोभन देकर 2 बसों में महिलाओं को ले जाया गया. हालांकि पैसे तो दूर की बात सभी महिलाओं को खाना-पानी तक कार्यक्रम में नहीं मिला. इधर भूखी प्यासी जब महिलाओं से भरी बस हज़ारीबाग़ पहुंची तो महिलाओं का गुस्सा उनके चेहरे से ही झलक रहा था. रात तकरीबन 11:45 बजे रांची से महिलाओं से भरी बस हजारीबाग पहुंची तो महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर देखने को मिला. महिलाओं ने बताया कि सुबह 8 बजे ही महिलाओं को बस में बैठा कर रांची की ओर ले जाया गया, जहां रांची की दूरी हजारीबाग से करीब 2 घंटे की है तो वहीं इन्हें 6 घंटे में भूखें प्यासे रांची पहुंचाया गया. कार्यक्रम के बाद भी खाने को ना कुछ दिया गया ना ही पानी पिलाया गया. 

 

महिलाओं को नहीं था मालूम की रांची में राजनीतिक कार्यक्रम है

हजारीबाग सदर प्रखंड मंडाई क्षेत्र की रहने वालीं राबिया खातून बताती है कि उन्हें जानकारी दी गई थी की नगर निगम द्वारा कोई मिटिंग है रांची में, जिसे लेकर वो रांची जाने के लिए हामी भरते हुए सुबह 8 बजे बस में आकर बैठ गई थी. उन्होंने आगे बताया कि जिसने उन महिलाओं को रांची ले जाने और पैसे दिलाने का आश्वासन दिया था. उसने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया था. महिलाओं का कहना है कि न ही उन्हें नास्ता मिला न ही खाना और न ही पैसे मिले, आगे अन्य महिलाओं ने बताया कि कई महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी लेकर गई थी. भूख और गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत भी खराब हो गई. 

 


 

जो हुआ हमारे साथ वो ना हो और किसी के साथ

रांची से जब भूखी प्यासी महिलाओं से भरी बस हजारीबाग पहुंची तो गुस्साई महिलाओं ने अपना दर्द तो बयां किया ही, साथ ही अन्य लोगों से ऐसे झांसे में न फंसने की अपील भी की. 

 
अधिक खबरें
चास (मु) अंचल निरीक्षक  राजीव रंजन का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, कैंसर से थे पीड़ित
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:43 PM

चास (मु) अंचल निरीक्षक राजीव रंजन का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे. राजीव रंजन को मुंह में कैंसर हुआ था. उनका निधन आज शाम हुआ है. उनके निधन से बोकारो पुलिस परिवार में शोक की लहर है. बता दें कि राजीव रंजन 1994 बैच के अधिकारी थे.

लक्की किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल पतरातू में अभिभावक सह शिक्षक समिति का गठन
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:33 PM

लक्की एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पतरातू स्थित लक्की किड्ज ए डॉन बॉस्को स्कूल में अभिभावक, शिक्षक और प्रबंधक के बीच ताल- मय और शिक्षा शुल्क नियंत्रण हेतु एक सराहनीय कदम उठाया गया है. उपायुक्त का कार्यालय रामगढ़ के पत्रांक 471 दिनांक 07/04/2025 के आलोक में आज 05/05/2025 को अभिभावको एवं शिक्षक शिक्षित की एक गठन लक्की किड्ज ए डॉन बॉस्को स्कूल के प्रांगण में प्रबंधक गौतम कुमार साहु की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति का गठन निम्न प्रकार किया गया.

बसिया पुलिस ने हत्या के आरोप मे फरार आरोपी के घर में चिपकाया इश्तेहार
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:21 PM

बसिया पुलिस ने सोमवार को कांड संख्या46/24 संख्या धारा 302/34 में फरार आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया. ढोल नगाड़े को बजाते हुए बसिया पुलिस की टीम फरार आरोपी जगतपाल तिग्गा उम्र 21 वर्ष पिता तैरस तिग्गा गांव खिदवा टोली थाना सिसई जिला गुमला के घर पर उनके पिता तैरस तिग्गा, भाभी रेशम डूंगडूंग, और ग्रामीण नवीन टोप्पो के समक्ष माननीय न्यायालय के निर्गत इस्तेहार को आरोपी के घर में चिपकाया गया.

सिसई प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में विधायक ने किए समीक्षा बैठक, कार्य प्रणाली से हुए असंतुष्ट
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:09 PM

सिसई प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को विधायक जिगा सुसारन होरो ने सभी विभागों के समीक्षा बैठक किया. तथा कार्यों की धीमी गति को देखते हुए, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाए. साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर, ऑनलाइन दाखिल खारिज सुधार को लेकर अवैध उगाही पर अंचलाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा,कि जनता से रिश्वत लेना और जनता का शोषण करना बंद करें.

सड़क परियोजनाएं विकास के लिए है महत्वपूर्ण, इनका समय पर क्रियान्वयन सरकार की है प्राथमिकता: डीसी सिमडेगा
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:03 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला भू-अर्जन कार्यालय की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, अंचलाधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित संबंधित विभाग पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.