झारखंडPosted at: जुलाई 28, 2025 सिमडेगा के भगवान राम के धाम में बही शिवभक्ति की गंगा, भक्तों ने लगायी आस्था की डुबकी
न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा का प्रसिद्ध श्रीरामरेखा धाम. जो भगवान श्री राम के वनगमन के दौरान सिमडेगा की धरती पर उनके आगमन की आस्था से जुड़ी हुई है. आज यहां सावन की तीसरी सोमवार पर शिव भक्ति की गंगा बहती नजर आई.
सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरामरेखा धाम में विहिप और बजरंग दल के तत्वाधान में सावन के तीसरे सोमवार को भव्य कांवर यात्रा निकली गई. जिसमें 10 हजार से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया. पाकरटांड़ प्रखंड के बसतपुर शंख नदी से जल उठा कर हजारों कांवरिया भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कांवरिया 25 किलोमीटर का सफर तय करते हुए श्रीरामरेखधाम पहाड़ी की गुफा में स्थित प्राचीन पीताम्बरी शिवलिंग पर जलाभिषेक किए. कांवरियों का तांता आज सुबह से दोपहर तक लगा रहा. रामरेखा धाम विकास समिति ने सभी कांवरियों का स्वागत किया. सभी कांवरियों ने यहां महाभोग भी ग्रहण किया.