संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
मेदिनीनगर/डेस्क: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ’’ मतदाता सूची संशोधन के नाम पर गरीबों व आदिवासियों के नाम हटाए जाने कथित ‘‘वोट चोरी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी और इंडिया गठबंधन के नेता निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च कर रहे थे। लोकतांत्रिक अधिकारों की अवहेलना करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मौका पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि जननायक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी की यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, ‘एक व्यक्ति- एक वोट’ की लड़ाई है। हम एक साफ-सुथरी और सही मतदाता सूची चाहते हैं।’’
जननायक राहुल गांधी ने ठोस सबूत पेश कर दिए हैं। इन सबूतों से साफ हो गया है कि चुनाव आयोग ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए खुली धोखाधड़ी की है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
वोट चोरी सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि देश के संविधान और जनता के अधिकारों की हत्या है। मोदी सरकार ईमानदारी से नहीं, बल्कि फर्जी तरीकों से सत्ता में आई है।
चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रहा। वह सत्ता के इशारों पर काम कर रहा है, संविधान को कमजोर किया जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपंग बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश को उजागर करती रहेगी और जनता के वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है।’’वोट चोरी नहीं चलेगा नहीं चलेगा,वोट चोरी बंद करो बंद करो
इस अवसर पर विशेष रूप से श्याम नारायण सिंह 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष विमला कुमारी सत्यानंद दुबे शमीम अहमद राईन ईश्वरी सिंह तारकेश्वर पासवान सुरेश पाठक गिरजा राम शैलेश चंद्रवंशी रुद्र शुक्ला खुर्शीद खान कौशल पासवान रिजवान खान विद्या सिंह चेरो अशोक तिवारी मिथिलेश सिंह मिठू खान सत्येंद्र सिंह नफीस खान चंद्रमणि दुबे इंदु भगत रेखा सिंह शंकर पांडे अशोक तिवारी अनिल सिंह जितेंदर कमलापुरी अजय साहू नंदकिशोर मिश्रा सच्चिदानंद मिश्रा सौरव पांडे देवांग शुक्ला शेर खान गोपाल सिंह भिखारी राम तुलसी पासवान ललित सिंह अनिल सिंह अशोक पासवान मिट्ठू खान अमिताभ शर्मा सच्चिदानंद पांडे रिजवान खान खुर्शीद खान सुधीर सिंह शहजाद अली नगर अध्यक्ष हैदर खान चैनपुर अध्यक्ष अखिलेश चौधरी बाकी अध्यक्ष अमिताभ शर्मा सदर अध्यक्ष ललित सिंह लेस्लीगंज अध्यक्ष सुधीर सिंह काफी संख्या में लोग उपस्थित है.