Saturday, May 10 2025 | Time 19:45 Hrs(IST)
  • पूरा परिवार जा रहा था बेटी का ससुराल, सड़क दुर्घटना में पिता की हुई मौत, अन्य लोग घायल
  • इस जज्बे को सलाम: रात में लिए सात फेरे, सुबह दुल्हन ने दिया एग्जाम
  • इस जज्बे को सलाम: रात में लिए सात फेरे, सुबह दुल्हन ने दिया एग्जाम
  • गोपालगंज नदी से मिला में लापता हार्डवेयर व्यवसाय का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
  • गरीबों को मिली राहत: शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य, झारखंड बना देश के लिए मिसाल
  • एमपीडब्ल्यू के भरोसे है छेचा आरोग्य आयुष्मान मंदिर, सीएचओ हाजरी बनाकर है नदारत
  • विधायक भूषण बाड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सिमडेगा की समस्याओं पर मांगा समाधान
  • झारखंड आंदोलनकारी फणीभूषण महतो के श्राद्धक्रम में शामिल हुई विधायक सविता महतो
  • छबिलपुर थाना क्षेत्र के चर्चित लोदीपुर नरसंहार के मुख्य गवाह का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
  • BREAKING: युद्धविराम के लिए मान गए भारत और पाकिस्तान, बंद होगी सभी सैन्य कार्रवाई
  • प्रार्थमिक विद्यालय हरिपुर में नामांकित 51 बच्चों में से केवल चार उपस्थित, सचिव करते हैं मनमौजी
  • पटना के कई इलाकों में हो रही बाइक चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा
  • राजभवन ने चार विश्वविद्यालय के Vice Chancellor के पद के लिए मांगा आवेदन, दो महीने में समाप्त हो जाएगा चारों कुलपति का टर्म
  • राजभवन ने चार विश्वविद्यालय के Vice Chancellor के पद के लिए मांगा आवेदन, दो महीने में समाप्त हो जाएगा चारों कुलपति का टर्म
  • भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 24 बेंचों में हुआ विभिन्न मामलों का निष्पादन
झारखंड » हजारीबाग


झारखंड में इस जगह बन रहा 'यमराज' के लेखपाल 'भगवान चित्रगुप्त' का मंदिर, सपरिवार स्थापित होंगे भगवान

धर्म, आस्था, सामाजिक एकता और समरसता का केंद्र बनकर उभरेगा यह चित्रगुप्त का मंदिर
झारखंड में इस जगह बन रहा 'यमराज' के लेखपाल 'भगवान चित्रगुप्त' का मंदिर, सपरिवार स्थापित होंगे भगवान
प्रशांत शर्मा / न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्कः ऐसे तो देश- विदेश में कर्मों के लेखा- जोखा रखने वाले यमराज के लेखपाल भगवान चित्रगुप्त के कई मंदिर हैं लेकिन झारखंड राज्य के हजारीबाग शहर के अति व्यस्तम इलाके छठ तालाब, नवाबगंज में हजारीबाग के चित्रांस परिवार का एक समूह चित्रगुप्त मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा एक अनोखा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. यहां करीब 2500 स्क्वायर फीट भूखण्ड में 15x9 फीट चौड़ाई और करीब 49 फीट लम्बाई का एक शानदार हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है जहां समाज के हित में इसका उपयोग किया जायेगा.

 

इस मंदिर की अनोखी बात यह होगी की यहां चित्रांस परिवार के अराध्य भगवान चित्रगुप्त के साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. ऐसे में संभवतः यह मंदिर भारत वर्ष का एकलौता ऐसा मंदिर होगा जहां भगवान चित्रगुप्त सपरिवार प्रतिमा के स्वरूप में स्थापित होंगे.

 


 

हजारीबाग के छठ तालाब, नवाबगंज में इस मंदिर की स्थापना सन् 1987 में हुई थी. फिलहाल यहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित है. यहां चित्रगुप्त पूजनोत्सव के मौके पर प्रतिवर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. लेकिन साल 2023 से इस मंदिर की भव्यता, हॉल का निर्माण और भगवान चित्रगुप्त के सपरिवार प्रतिमा स्थापित करने का कार्य जोर पकड़ा और चित्रगुप्त मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने वर्तमान वर्ष 2024 के अंत तक इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारण किया है. 

 

आने वाले समय में हजारीबाग का यह चित्रगुप्त मंदिर अनोखा और अद्भुत होगा. जहां चित्रांस परिवार के साथ अन्य समाज के लोग भी भगवान चित्रगुप्त और उनके परिवार से परिचित हो सकेंगे. शहर के व्यस्तम स्थान में इस मंदिर परिसर में एक शानदार हॉल के निर्माण होने से यहां कई सामाजिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी और यह स्थल धर्म, आस्था और सामाजिक एकता और समारता का केंद्र बनकर उभरेगा.
अधिक खबरें
हजारीबाग: बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
मई 06, 2025 | 06 May 2025 | 11:08 AM

हजारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के रेडियो स्टेशन के पास स्थित सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं. मृतक की पहचान खिरगांव पांडे टोला के रहने वाले भुट्टल पांडे के रूप में हुई हैं. शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं.

हजारीबाग: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली दो युवकों की जान, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, जमकर किया हंगामा
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 10:19 AM

झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थान क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली. तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने दो युवकों को रौंद डाला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई.

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र से दो नक्सली गिरफ्तार
मई 02, 2025 | 02 May 2025 | 11:19 AM

हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से दो नक्सली पकड़े गए हैं. गिरफ्तार नक्सली में नूतन गंझु और उसका सहयोग प्रेम गंझु शामिल हैं.

800 ग्राम अफीम के साथ चतरा के एक तस्कर हजारीबाग में गिरफ्तार, बाइक जब्त
मई 02, 2025 | 02 May 2025 | 7:08 AM

हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी पुलिस ने 800 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार (पिता बालेश्वर यादव) चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के असढ़िया गांव का रहने वाला है

हाईवा के चपेट में आने से दो बाइक सवार में एक की घटनास्थल पर मौत
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 1:51 PM

हजारीबाग जिले में अज्ञात हाईवा के चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार में एक की घटना स्थल पर मौत हो गई. परिजनों ने मुआवजे को लेकर नया बस स्टैंड ग्वालटोली मंदिर के समीप सड़क को किया जाम, आपको बता दें कि इंद्रपुरी राजा बंगला के रहने वाले मामा भांजा सनी कुमार शादी से वापसी के क्रम में नया बस स्टैंड ग्वालटोली के समीप मंदिर के पास अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से भांजा सनी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई