Airtel यूजर्स हो जाए सावधान! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान हुआ महंगा, बढ़ेगा जेब पर भारी असर

Airtel यूजर्स हो जाए सावधान! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान हुआ महंगा, बढ़ेगा जेब पर भारी असर

airtel यूजर्स हो जाए सावधान 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान हुआ महंगा बढ़ेगा जेब पर भारी असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप एयरटेल यूजर है और लंबे समय की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान लेते है तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव किया हैं. कंपनी ने 84 दिन वाले सबसे चर्चित प्लान की कीमत बढ़ा दी है, जबकि एक अन्य प्लान को पूरी तरह बंद कर दिया हैं. इस फैसले से लाखों यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला हैं. साथ ही माना जा रहा है कि यह आने वाले समय में बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी का संकेत भी हो सकता हैं. 

859 रुपये वाला प्लान अब 899 रुपये में
एयरटेल ने अपने 84 दिन वैलिडिटी वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर अब 899 रुपये कर दी है यानी यूजर्स को अब उसी वैलिडिटी और सुविधाओं के लिए 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. यह प्लान लंबे समय से उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय था जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते थे.

799 रुपये वाला प्लान बंद
कंपनी ने सिर्फ कीमत ही नहीं बढ़ाई, बल्कि 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी पूरी तरह हटा दिया हैं. पहले 700 से 800 रुपये की रेंज में यूजर्स को दो विकल्प मिलते थे- 799 रुपये और 859 रुपये. अब 799 रुपये का प्लान हटने के बाद इस कैटेगरी में यूजर्स के पास कम विकल्प बचेंगे. नए बदलाव के बाद एयरटेल में 84 दिन की वैलिडिटी वाला एंट्री लेवल प्लान अब 899 रुपये से शुरू होगा. इसका मतलब साफ है कि लंबी वैलिडिटी के लिए अब यूजर्स को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी.

899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
एयरटेल के 899 रुपये वाले Truly Unlimited प्लान में ग्राहकों को ये सुविधाएं मिलेंगी:

  • 84 दिन की वैलिडिटी
  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • रोजाना 100 SMS
  • प्रतिदिन 1.5GB डेटा
  • डेटा खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीड
  • Adobe Express Premium का 12 महीने एक्सेस
  • Spam Call Alert सुविधा
  • फ्री हेलोट्यून

लेकिन एक फायदा खत्म
पहले 859 रुपये वाले प्लान में कुछ यूजर्स को कैशबैक रिवॉर्ड जैसी सुविधाएं भी मिलती थी. अब 899 रुपये वाले नए प्लान में यह फायदा नजर नहीं आ रहा है यानी कीमत बढ़ी है, लेकिन कुछ लाभ कम हो गए हैं.

यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?
जो लोग हर तीन महीने में रिचार्ज करते हैं, उनके लिए अब खर्च और बढ़ जाएगा. खासकर फैमिली यूजर्स और मल्टी-सिम यूजर्स के लिए यह बदलाव बजट पर असर डाल सकता हैं. अगर एक परिवार में 3 एयरटेल नंबर हैं, तो सालाना खर्च में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती हैं.

क्या और भी महंगे होंगे प्लान?
टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती हैं. आने वाले समय में एयरटेल अपने दूसरे प्लान्स की कीमत भी बढ़ा सकती हैं. इतना ही नहीं, जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसी कंपनियां भी इसी तरह के बदलाव कर सकती है क्योंकि पहले भी कंपनियां एक-दूसरे को देखकर टैरिफ अपडेट करती रही हैं. अगर आप जल्दी रिचार्ज करने वाले है तो मौजूदा प्लान्स की तुलना जरूर करें. साथ ही देखें कि आपके इस्तेमाल के हिसाब से कौन-सा प्लान ज्यादा फायदे का हैं.

संबंधित सामग्री

बढ़ती गर्मी के साथ जलाशयों का घटता जलस्तर डराने लगा है. रांची के तीन प्रमुख डैम का वाटर लेवल कहा रहा- करनी होगी राशनिंग

झारखंड

बढ़ती गर्मी के साथ जलाशयों का घटता जलस्तर डराने लगा है. रांची के तीन प्रमुख डैम का वाटर लेवल कहा रहा- करनी होगी राशनिंग

रांची के रातु थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण एसपी के पास पहुंचे ग्रामीण, एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप 

झारखंड

रांची के रातु थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण एसपी के पास पहुंचे ग्रामीण, एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप 

बाघवार एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 24 छात्रों ने मेरिट में बनाई जगह

झारखंड

बाघवार एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 24 छात्रों ने मेरिट में बनाई जगह

रांची के कोकर में घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, जमकर हुई पिटाई

झारखंड

रांची के कोकर में घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, जमकर हुई पिटाई

 व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

झारखंड

व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

व्यावसायिक संघ ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप