भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के कर्रीबाक पंचायत स्थित मंडरो गांव निवासी रवि सिन्हा के पुत्र सुमन सौरभ को शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनबाद के आईएसएम में आयोजित कार्यक्रम में मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. सुमन ने शैक्षणिक सत्र 2023-25 में आईआईटी आईएसएम धनबाद से एमटेक कोर्स पूरा किया था और वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे. राष्ट्रपति द्वारा सम्मान मिलने से मंडरो गांव में खुशी की लहर है. सुमन को सम्मान मिलने पर अभिषेक सिन्हा, सुधाकर सिन्हा, सुरेश रवानी, जयंत सिन्हा, प्रदीप मंदिलवार और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रसाद सोरेन सहित कई लोगों ने बधाई दी.
यह भी पढ़ें: पेशरार के जंगल में कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, स्कूली बच्ची की हत्या कर शव दफनाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी