Thursday, Jul 31 2025 | Time 02:57 Hrs(IST)
झारखंड » पलामू


पलामू के संघर्षशील नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू पार्टी ने बनाया केंद्रीय सचिव

पलामू के संघर्षशील नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू पार्टी ने बनाया केंद्रीय सचिव
संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत

पलामू/डेस्क: आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर मेदिनीनगर निवासी पार्टी के केंद्रीय सदस्य रहे चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया है. सहिस ने चंद्रशेखर सिंह छोटू के अलावे कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टीम में जगह दी है. आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए गए चंद्रशेखर सिंह छोटू पलामू जिला में संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं. पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड का निर्माण कराने का श्रेय चंद्रशेखर सिंह छोटू को जाता है. छोटू के ही आंदोलन को आधार बनाकर सरकार ने नया रामगढ़ प्रखंड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था. छात्र नेता के रूप में भी चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कई कार्य किए हैं. इस क्रम में उन्होंने पलामू में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में मेदिनीनगर के छह मुहान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों के साथ प्रदर्शन किया था. नयाब तरीके से छात्रों के साथ लुढ़कते हुए प्रदर्शन किया था। इसकी चर्चा उन दिनों खूब हुई थी. इधर चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर कई नेताओं ने बधाई दी है.

 


 


 


 


 


 


 


अधिक खबरें
हम पार्टी का प्रयास रहा सफल, उपायुक्त ने शुरू किया उड़ान कार्यक्रम
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 2:27 PM

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रयास सफल रहा है. कुछ दिन पूर्व ही रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए हम पार्टी के पदाधिकारियों ने आदिम जनजातियों के समस्याओं को नजदीक से देखा था. उनके गांव में सड़क की समस्या, पेयजल की कमी सहित सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवश्यक कागजात भी उपलब्ध नहीं है.

होटल शिवाय ब्लू में पलामू राइफल शूटिंग संघ की बैठक, खेल को विस्तार करने की बनी रणनीति
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 4:57 PM

होटल शिवाय ब्लू में सोमवार को पलामू राइफल संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राइफल शूटिंग खेल को जिले में और अधिक विस्तार देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

चैनपुर में नाग पंचमी के अवसर पर पूजा के साथ मेला का भव्य आयोजन
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 3:58 AM

: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बोकेया में नाग पंचमी के पावन अवसर पर विराट नाग पंचमी पूजा महोत्सव सह मेला का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चैनपुर के लोकप्रिय विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया जी ने फीता काट कर किया.

पलामू के संघर्षशील नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू पार्टी ने बनाया केंद्रीय सचिव
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 3:51 AM

आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर मेदिनीनगर निवासी पार्टी के केंद्रीय सदस्य रहे चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया है. सहिस ने चंद्रशेखर सिंह छोटू के अलावे कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टीम में जगह दी है

पुनर्वासित गांवों के इन परिवारों के बच्चो क़ो पलामू में डिजिटल शिक्षा का नया अध्याय:  वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री और स्थनीय विद्यायक ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 2:54 PM

झारखंड सरकार ने पलामू जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है. हाल ही में, झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, और मनिका के स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से एक डिजिटल ऑनलाइन स्मार्ट क्लास (उन्नत पाठशाला) का उद्घाटन किया. यह अत्याधुनिक शैक्षिक सुविधा गारु पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुजरूम और जयगीर गाँवों के बच्चों के लिए समर्पित है.