आईपीएल 2027

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. लम्बे समय तक टीम का हिस्सा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के टीम का साथ छोड़ देने के बाद टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे और दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच नियुक्त किया है. CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है. CSK ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'बाएं हाथ के गेंदबाज ने कमान संभाल ली है! चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है.'

बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग 2009 से 2026 तक लगातार CSK के मुख्य कोच रहे. इनकी देखरेख में टीम ने काफी सफलताएं अर्जित की हैं. सीएसके को एक सफल टीम बनाने में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मगर IPL 2026 के बाद उन्होंने CSK से अलग होने का निर्णय किया था.

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जहीर खान ने क्या कहा?

जहीर खान ने CSK के साथ जुड़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है. उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में, मैदान पर CSK का सामना करने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन मुकाबलों का उन्होंने भरपूर आनंद लिया है.  इतनी समृद्ध विरासत वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

संबंधित सामग्री

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन; 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

कोई भी नहीं योजना बनाने से पहले गंभीरता से अवश्य विचार करेंगे, आपका दिन मंगलमय हो

झारखंड के कई जिलों में मौसम में दिख रहा है बदलाव, फिर भी किसी बड़ी आकाशीय घटना के नहीं हैं आसार

झारखंड के कई जिलों में मौसम में दिख रहा है बदलाव, फिर भी किसी बड़ी आकाशीय घटना के नहीं हैं आसार

मौसम विभाग ने जारी नहीं की है कोई चेतावनी, कहीं-कहीं बूंदाबादी या फिर हल्की-फुल्की हो सकती है बारिश

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं