न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आईपीएल 2026 के समाप्त होने और क्रिकेट के खुमार उतरने के बाद अब खेल प्रेमियों पर फुटबॉल का नशा चढ़ने वाला है, क्योंकि 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन खेल प्रेमियों के मन में यह जिज्ञासा है कि इस बार वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का आनन्द किस चैनल पर ले पाएं. तो आपको बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार ZEE ग्रुप को मिला है. 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर फीफा वर्ल्ड कप के मैचों का आनन्द फैंस ले पाएंगे. इतना ही नहीं फुटबॉल का मजा दोगुना करने के लिए जी ने चार नये चैनल्स भी ला रहा है. इन चैनल्स के जरिए खेल प्रेमियों के मैच देखने का रोमांच और बढ़ जाएगा. 'जी' 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च कर रहा है, इसकी घोषणा भी इसने कर दी है.
सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की नहीं, 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स भी खेल प्रेमियों के लिए ला रहा है. क्योंकि इनके प्रसारण का अधिकार इसने हासिल कर लिए हैं. आने वाले वर्षों में जी के चैनल्स पर खेल प्रेमी ये इवेंट्स देख सकते हैं-
- फीफा मेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034)
- फीफा विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034)
- फीफा अंडर-20 मेंस वर्ल्ड कप (2027, 2029, 2031 और 2033)
- फीफा अंडर-20 विमेंस वर्ल्ड कप (2026, 2028, 2030, 2032 और 2034)
- फीफा फुटसाल मेंस वर्ल्ड कप (2028 और 2032)
- फीफा फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप (2029 और 2033)
- फीफा विमेंस वर्ल्ड कप (2027)
- फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप (2026-2030)
- फीफा वर्ल्ड कप 2026
- फीफा वर्ल्ड कप 2030
यह भी पढ़ें: परिसीमन और एक देश एक चुनाव बिल फिर से लाने की तैयारी में मोदी सरकार, ताजा राजनीतिक हालात में तलाश रही नए अवसर