एशिया कप 2025: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इं...

एशिया कप 2025: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार, मैदान पर ही मनाया जश्न

एशिया कप 2025 ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार मैदान पर ही मनाया जश्न

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी. इस जीत के साथ भारत नौवीं बार एशिया कप का विजेता बना। हालाँकि, मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला जब भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. 

टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमान (46) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप यादव की फिरकी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके. कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तिलक वर्मा ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए. शिवम दुबे (33) और संजू सैमसन (24) ने भी अहम योगदान दिया. आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के चौके ने भारत को 19.4 ओवर में जीत दिलाई.

मैदान पर ही जश्न, ट्रॉफी से किनारा

मैच के बाद जब ट्रॉफी देने की घोषणा हुई तो भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ग्रहण करने से मना कर दिया. खिलाड़ियों ने मैदान पर ही झंडे लहराकर और फैन्स के साथ सेलिब्रेशन करते हुए जीत का आनंद लिया. इस फैसले को क्रिकेट से परे एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने टीम इंडिया के इस कदम का जोरदार समर्थन किया और ताली-जयकारों से माहौल गूंज उठा। यह पहली बार है जब किसी टीम ने एशिया कप जैसी बड़ी ट्रॉफी लेने से इनकार किया है.

संबंधित सामग्री

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

बिहार

अग्निसुरक्षा सप्ताह: शेरघाटी में मिनी मैराथन व खेल प्रतियोगिताओं से जागरूकता अभियान

शेरघाटी में अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत मिनी मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिकों ने....

CBI का बड़ा एक्शन: 11 साल से फरार कुख्यात अपराधी भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, कोलकाता अपहरण केस में था वांछित

क्राइम

CBI का बड़ा एक्शन: 11 साल से फरार कुख्यात अपराधी भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, कोलकाता अपहरण केस में था वांछित

CBI ने RC 1(5)/2015 मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी भोला सिंह को सूरत से पकड़ा है।आरोपी ने ‘अमित शर्मा’ नाम से फर्जी पहचान बनाकर रहना शुरू किया था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराध

दहेज हत्या मामला: पति समेत 4 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

झारखंड

दहेज हत्या मामला: पति समेत 4 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 20 घायल

गिरिडीह में अवैध माइका खनन पर हाईकोर्ट सख्त, जांच की मांग को लेकर दायर हुई पीआईएल

झारखंड

गिरिडीह में अवैध माइका खनन पर हाईकोर्ट सख्त, जांच की मांग को लेकर दायर हुई पीआईएल