भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के मडवाटांड़ में निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सिक्योरिटी गार्ड को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया. इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की. बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर