संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, अपने इस रिकॉर्ड को किया ब्रेक

By : Vaibhaw Vikram
संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, अपने इस रिकॉर्ड को किया ब्रेक

न्यूज11 भरत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का 18वां मुकाबला कल चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया  मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. तीन मैच में हार का सामना करने के बाद CSK की टीम ने कमाल का कम्बैक किया है. चेन्नई की इस प्रकार की घातक खेल और जीत को देखकर CSK के चाहने वालों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं मुकाबले में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने IPL 2026 का पहला शतक भी जड़ा. इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने आईपीएल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें,  संजू सैमसन ने दिल्ली के साथ खेले गए मुकाबले में 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जो अब उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक बन गया है. साथ ही यह पहला मौका है जब उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सेंचुरी लगाई है.

खास बात यह रही की IPL 2026 का पहला शतक संजू सैमसन के बल्ले से आई है. जहां एक तरह वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल अपनी अपनी टीम से विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और कमाल की पारी खेल रहे हैं. मगर उनके बल्ले से शतक सामने नहीं आया है. वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ने ये कारनामा उनसे पहले करके दिखा दिया है.  आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने 92 रनों की पारी खेली थी. वहीं  उस सूची के दूसरे स्थान पर दिल्ली के ही बल्लेबाज समीर रिजवी थे. जिन्होंने 90 रन की पारी खेली थी. लेकिन आईपीएल 2026 का सबसे पहला शतकजड़कर सैमसन ने इन्हें पीछे छोड़ दिया है और नाबद 115 रन के साथ इस सूची के पहले स्थान कर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रशासनिक बदलाव: प्राचार्यों व शिक्षकों का स्थानांतरण, कई को अतिरिक्त प्रभार

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.