न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
bihar crime news / पश्चिम चंपारण / रामनगर- बिहार के पश्चिम चंपारण के रामंनगर थाना क्षेत्र के जोलहा टोली मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात करीब 1:30 बजे पूरे इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विवाहिता के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को कथित तौर पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।
अस्पताल में पहुंचे परिजन।
पहले से दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था
पीड़िता की पहचान खुशबू खातून के रूप में हुई है, जो रामनगर के ही रहने वाले औरंगजेब की पत्नी है। बताया जाता है कि खुशबू ने पिछले वर्ष अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद वह अपने मायके बगहा में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात उसे घर बुलाया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उसके भाई को फोन कर सूचना दी गई कि उसकी बहन गंभीर रूप से आग में झुलस गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला की हालत बेहद गंभीर थी।
अस्पताल में 90 प्रतिशत झुलसी, हालत नाजुक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल रामनगर CHC में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर कि रिपोर्ट।
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला दहेज विवाद और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- sorry mummy; तुझे बहुत परेशान किया...मुझे माफ करना...मैं संभाल नहीं पाई..!सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गई सृष्टि