शादी के दिन युवक की गला रेतकर हत्या मामले में आरोपी को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

By : Mansi Kumari
शादी के दिन युवक की गला रेतकर हत्या मामले में आरोपी को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शादी के दिन युवक की गला रेतकर हत्या मामले के आरोपी रंजीत उरांव को कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया हैं. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी. आरोपी ने 2 अप्रैल को जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. बता दें कि, यह मामला 3 फरवरी 2023 का है, जब बेड़ों  घाघरा टिकराटोली निवासी मृतक मनीष उरांव की उस दिन शादी थी. शादी के लिए पूरा परिवार चचकोपी ढ़ौठाटोली जाने की तैयारी कर रहा था और घर में खुशी का माहौल था. मनीष तैयार होने के लिए बस्ती से बाहर अपने नए घर गया था, जो पुराना घर हैं. जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी मां देखने गई.वह का मंजर देखकर वह सन्न रह गई. वहां मनीष को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखकर उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए मामले की  जानकारी परिजनों को दी. मनीष की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी गई थी. मनीष उरांव एजुकेशनल प्वाइंट नमक कोचिंग सेंटर चलता था.
 
संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार