पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 11 माह के मासूम को मारकर कुएं में फेंका

पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 11 माह के मासूम को मारकर कुएं में फेंका

पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात मां ने 11 माह के मासूम को मारकर कुएं में फेंका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र के पुणे जिले के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. यहां एक 22 वर्षीय महिला पर अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या करने का आरोप हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को 7 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि यह घटना 8 मार्च की बताई जा रही हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर घर से लापता हो गई हैं. जांच के दौरान पुलिस ने 5 अप्रैल को महिला को जांबुत गांव से बरामद किया और उससे पूछताछ शुरू की.

पहले बताया हादसा, फिर कबूला जुर्म
शुरुआती पूछताछ में महिला ने दावा किया कि उसका बच्चा घर में गिरने से मर गया था. उसने डर के कारण शव को एक बैग में रखकर खेत के कुएं में फेंक देने की बात कही. हालांकि पुलिस को उसके बयान में कई विरोधाभास मिले. सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला अपने बच्चे के लगातार रोने से परेशान थी. वह अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी. उसे लग रहा था कि बच्चा उसके रास्ते में बाधा बन रहा है, जिसके चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया.

कुएं से मिला शव, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत के कुएं से मासूम का शव बरामद किया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार कराया गया. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी हैं. अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़े: RR Vs MI: यशस्वी-वैभव का तूफान, राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा.. लगातार तीसरी बार जीती
 
संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह