JSCA स्टेडियम

9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर रांची DC ने की बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा 

9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर JSCA कमेटी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच बैठक हुई.

By : Ark Sahuliyar
9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर रांची DC ने की बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम, एचईसी परिसर, धुर्वा, रांची में 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

उक्त मैच के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय के उद्देश्य से बैठक आहूत की गई. बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. पूरे स्टेडियम परिसर एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए. विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पूर्व बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा नहीं होने दिया जाए, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा. दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे इंट्री गेट खुलने से पूर्व ही पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लग जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक मैच का लुत्फ उठा सकें. साथ ही, दर्शकों से अनुरोध है की वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु  लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें.

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन रांची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची,  राकेश रंजन, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची – धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची, कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक (शहर), रांची – पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची – राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस अधिकारी – सुआस्था शरण, अध्यक्ष, जेएससीए, धुर्वा, रांची – अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष, जेएससीए, धुर्वा, रांची – संजय पाण्डेय, सचिव, जेएससीए, धुर्वा, रांची – सौरभ तिवारी उपस्थित थे.

जिला प्रशासन ने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच पूरी शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में TDPL एजेंसी के प्रदीप कुमार सिंह को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

 

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा