समीक्षा बैठक

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में SIR-2026 को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

सचिव ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने का निर्देश दिया. साथ ही अपात्र मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होने तथा दस्तावेजों की जांच पूरी सावधानी से करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान संदिग्ध या गलत दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई न हो और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए. सुनवाई के दौरान ERO और AERO की समस्याओं का भी समाधान करते हुए निर्धारित तिथि तक सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया.

बैठक में बताया गया कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कम-से-कम एक वैध दस्तावेज उपलब्ध होना आवश्यक है. वहीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अधिकारियों को सरल मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा संदिग्ध मामलों में अलग प्रतिवेदन तैयार कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने SIR-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पूरी सावधानी से कार्य करने की बात कही.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा

लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

रात में घर के लोगों ने किसी कारणवश खिड़की खोली तो दीवार से सटकर बैठा तेंदुए दिखा, तेंदुए को देखते ही घर के लोग सतर्क हो गए