'देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है तो अच्छा लगता है', सूर्यकुमार याद...

Asia Cup Final 2025

'देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है तो अच्छा लगता है', सूर्यकुमार यादव ने की PM मोदी के समर्थन की प्रशंसा

देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है तो अच्छा लगता है सूर्यकुमार यादव ने की pm मोदी के समर्थन की प्रशंसा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीन बार हराकर अपना नौवां एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और उत्साह की सराहना की. पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर" का ज़िक्र किया और भारत की जीत की तुलना पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए सैन्य अभियान से की थी.

कप्तान सूर्य कुमार यादव ने की पीएम मोदी के समर्थन की सराहना 
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पीएम मोदी के समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि जब देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है तो अच्छा लगता है; ऐसा लगा जैसे उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के नेता के समर्थन से खिलाड़ी प्रेरित महसूस कर रहे थे और खुलकर खेल रहे थे. सूर्य कुमार यादव ने कहा कि जब देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है तो अच्छा लगता है; ऐसा लगा जैसे उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए. यह देखना शानदार था, और जब सर सामने खड़े हों, तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे.

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार
बता दें कि भारत की पाकिस्तान पर एशिया कप की रोमांचक जीत ने उस समय एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया जब टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान सरकार के मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. टूर्नामेंट जीतने के बावजूद, भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया, बल्कि मंच पर काल्पनिक ट्रॉफियों के साथ पोज दिए.

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2025: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार, मैदान पर ही मनाया जश्न

 

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान