बेंगाबाद के घाघरा में विधायक और मंत्री में काफिले की बाइक से टक्कर, नाना-पोते गंभीर रूप से घायल

बेंगाबाद के घाघरा में विधायक और मंत्री में काफिले की बाइक से टक्कर, नाना-पोते गंभीर रूप से घायल

सड़क किनारे तड़पता रहे दोनों, जनप्रतिनिधि व प्रशासन किसी ने नहीं लिया सूद, उठ रहें हैं सवाल

बेंगाबाद के घाघरा में विधायक और मंत्री में काफिले की बाइक से टक्कर नाना-पोते गंभीर रूप से घायल

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद-लुप्पी मुख्य मार्ग पर घाघरा के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के काफिले में शामिल एक मोटरसाइकिल सवार ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार नाना और उनका पोता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन काफिले में चल रहे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के किसी अधिकारी की नजर उन पर नहीं पड़ी. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल नाना अपने पोते को उसके घर छोड़ने जा रहे थे. घटना उस समय हुई जब मंत्री और विधायक घाघरा के समीप चेकडैम उद्घाटन समारोह में शामिल होकर काफिले के साथ लौट रहे थे. काफिले की रफ्तार तेज होने के कारण मोटरसाइकिल सवार संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया. 

हादसे के बाद काफिला बिना रुके आगे बढ़ गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी देर बाद दोनों घायलों को उठाया. लोगों में नाराजगी है कि इतने बड़े काफिले के बावजूद किसी ने घायलों की सुध नहीं ली. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना से क्षेत्र में प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं.

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान