राजेश गुप्ता/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से निसनहाट पुलिया होते हुए नूरीनगर समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइपलाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है. पाइप फटने, अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाली पानी युक्त छाई ग्रामीणों के खेत में चले जा रहे हैं. जिसकारण उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है. जिसकी क्षतिपूर्ति को ले रैयत नियोजन की मांग कर रहे हैं. और गुरुवार को निसंघाट पाइप लाइन का मरम्मती कार्य रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन के कारण बोकारो थर्मल प्लांट का छाई एस पौंड तक ले जाने में परेशानी हो रही है.
वही आंदोलन समाप्त कर मरम्मती कार्य फिर से शुरू करवाने को लेकर डीवीसी के वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे है.और आंदोलन कर रहे रैयत विस्थापितों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. डीवीसी अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही बैठक कर समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा साथ ही कहे कि डीवीसी की एस पाइपलाइन जिन जिन रैयतों की जमीन से गुजरी है सभी की संयुक्त बैठक करने हेतु सूची बनाई जा रही है.
वही आंदोलन कर रहे रैयतों का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन जबतक नियोजन नहीं देगा मरम्मती कार्य बंद रहेगा. इस अवसर पर डीवीसी अधिकारि जसीम अहमद बोकारो थर्मल थाना एएसआई अरविंद सिंह, मनोज सिंह सहित विस्थापित प्रतिनिधि जलेश्वर महतो, रीता देवी, बिनोद महतो, संजय महतो, रंजन महतो, शिबू महतो, प्रकाश महतो, शंकर महतो, चंद्रिका महतो, बिना देवी,सरिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.