IPL 2026: आज शाम RO-KO होंगे आमने सामने, MI vs RCB मैच से पहले जानें मुंबई के मौ...

IPL 2026: आज शाम RO-KO होंगे आमने सामने, MI vs RCB मैच से पहले जानें मुंबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

ipl 2026 आज शाम ro-ko होंगे आमने सामने mi vs rcb मैच से पहले जानें मुंबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आज (12 अप्रैल) 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे. क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. 

दोनों टीमों की बात करें तो, दोनों टीमों ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो और मुंबई इंडियंस ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है. आज दोनों टीम आईपीएल 2026 का अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए  मुंबई के मैदान में उतर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले इस शानदार मुकाबले की बेसब्री से इंतजार है. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं मुंबई के मौसम का हाल और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट. 

मुंबई के मौसम की बात करें तो, मुंबई में आज का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान वहां का अधिकतम तापमान  26 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. हालांकि, मैदान पर मैच के दौरान शाम के समय 60 से 85 प्रतिशत उमस रहेगी. मगर खास बात यह है कि मुंबई में बारिश होने की संभावना नहीं होने की वजह से यहां क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. 

वहीं बात करें वानखेड़े स्टेडियम की पिच की तो, वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. यह गेंद सभी उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से इस मैदान में लंबे-लंबे छक्के और चौके देखने को मिलते हैं. समय के साथ यहां की पिच का झुकाव स्पिन गेंदबाजों के तरफ भी होता हुआ नजर आता है और उन्हें कुछ विकेट भी झटकने का मौका मिलता है. मगर बल्लेबाज इस मैदान में रन बनाते हुए नजर आते हैं. तो ऐसे में इस मैदान में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आ सकती है और सामने वाली टीम को पहाड़ जैसे रनों का लक्ष्य सौंप सकती है.

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ा महिलाओं का मान, भाजपा नेत्रियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस