न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का आज (16 अप्रैल) 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस आईपीएल में विजय रथ पर सवार होकर अपना आज 5 मुकाबला खेलने के लिए मुंबई के मैदान पर उतर रही है. अभी तक पंजाब किंग्स ने कुल चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं एक मुकाबला बारिश के वजह से बिना किसी निर्णय के ड्रो के साथ समाप्त हुआ था.
वहीं बात करें मुंबई इंडियंस की तो, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अभी तक मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में कुल चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को एक मुकाबले में जीत और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं होने वाला आज का मुकाबला काफी शानदार रहने वाला है. तो चलिए ऐसे में मैच से पहले जानते हैं मुंबई के मौसम का हाल और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मैच के दौरान मुंबई का मौसम का साफ रहेगा बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. वहीं मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में उमस लगभग 50% के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान मुंबई का तापमान 30 से 27 डिग्री रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं होने के कारण सभी क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. ऐसे में सभी क्रिकेट प्रेमी के चेहरे में खुशी साफ देखने को मिल रही है.
बात करें पिच की तो, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच मैच के दौरान बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच पर गेंद पड़कर सही उछाल के साथ बल्ले तक पहुंचती है. जिस वजह से इस मैदान में अधिक रन बनते हुए नजर आते हैं. वहीं समय के साथ इस पिच की मदद स्पिन गेंदबाजों को भी मिलती है और वह विकेट लेने में कामयाब हो पाते हैं. मगर शाम के समय मैच होने के वजह से इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
यह भी पढ़ें: मौत का कुआं बनी बानियाकुन्दर पुलिया: भाजपा नेता राहुल सारंगी ने निर्माण को लेकर विधायक सह जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन