न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का आज (12 अप्रैल) 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे. क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.
दोनों टीमों की बात करें तो, दोनों टीमों ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो और गुजरात टाइटन्स ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है. आज दोनों टीम आईपीएल 2026 का अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए लखनऊ के मैदान में उतर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले इस शानदार मुकाबले की बेसब्री से इंतजार है. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले यह जान लेते हैं कि इस मुकाबले के दौरान लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा. साथ ही यहां की पिच किसका साथ देगी. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं लखनऊ के मौसम का हाल और इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
लखनऊ के मौसम की बात करें तो, लखनऊ में आज का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान वहां का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. हालांकि, मैदान पर मैच के दौरान उमस का स्तर काफी ज्यादा रहेगा. मगर खास बात यह है कि लखनऊ में बारिश होने की संभावना नहीं होने की वजह से यहां क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.
वहीं बात करें इकाना स्टेडियम की पिच की तो, इकाना स्टेडियम की पिच आम तौर पर तेज गेंदबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. तेज गेंदबाज इस मैदान में शुरुआत में गति और उछाल मिलने की वजह से विकेट लेने में कामयाब हो पाते हैं. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है. ऐसी स्थिति में स्पिनरों और धीमी गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों को फायदा मिलता है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इस वजह से यहां लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: MP के देवास में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत कई घायल