IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

ipl 2026 lsg vs gt मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आज (12 अप्रैल) 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे. क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. 

दोनों टीमों की बात करें तो, दोनों टीमों ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो और गुजरात टाइटन्स ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है. आज दोनों टीम आईपीएल 2026 का अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए  लखनऊ के मैदान में उतर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले इस शानदार मुकाबले की बेसब्री से इंतजार है. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबले और संभावित प्लेइंग 11.

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 4 मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स ने जीत दर्ज की है. वहीं तीन मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चखा है. आज दोनों टीम अपना 8वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. अब देखना यह है कि क्या इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स जीत दर्ज करके हेड टू हेड में अपने आंकड़े को बराबर कर पाती है या  गुजरात टाइटन्स अपनी जीत के आंकड़े में वृद्धि करती है. 

लखनऊ के मौसम की बात करें तो, लखनऊ में आज का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान वहां का अधिकतम तापमान  32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. हालांकि, मैदान पर मैच के दौरान उमस का स्तर काफी ज्यादा रहेगा. मगर खास बात यह है कि लखनऊ में बारिश होने की संभावना नहीं होने की वजह से यहां क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. 

वहीं बात करें इकाना स्टेडियम की पिच की तो, इकाना स्टेडियम की पिच आम तौर पर तेज गेंदबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. तेज गेंदबाज इस मैदान में शुरुआत में गति और उछाल मिलने की वजह से विकेट लेने में कामयाब हो पाते हैं. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है. ऐसी स्थिति में स्पिनरों और धीमी गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों को फायदा मिलता है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इस वजह से यहां लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.  

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: MP के देवास में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत कई घायल

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस