न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का 53वां मुकाबला आज (10 मई) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई की दृष्टिकोण से यह मुकाबला काफी अहम है. वहीं कयास लगाया जा रहा है कि इस मुकाबले में भारतीय और चेन्नई के सबसे सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं चेन्नई के मौसम का हाल और एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
मौसम की बात करें तो, चेन्नई में आज का मौसम थोड़ा बिगड़ा रहेगा. बारिश होने की संभावना 9% के आसपास है. वहीं दिन के समय चेन्नई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं सूर्यास्त के बाद यहां के तापमान में गिरावट आएगी और यहां का तापमान गिरकर 28 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा. ऐसे में गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. मैच के दौरान उमस 72% रहेगी. वहीं हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. संभावना जताई जा रही है कि सभी क्रिकेट प्रेमी को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है.
वहीं पिच रिपोर्ट की बात करें तो, चेन्नई के चेपॉक की पिच मैच के दौरान मुख्य रूप से स्पिनर्स का साथ देती हुई नजर आती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को बाउंस या सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर पिच बैटिंग फ्रेंडली हो गई है. टॉस जीतने वाली टीम मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को दी बधाई