न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है. भारत को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है. दरअसल, एशियन गेम्स के आठवें दिन में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दबाव के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिकार तीन अंकों के अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी में अपना खिताब बरकरार रखा है. यह भारत का तीसरा एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम और शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर