तेज आवाज के साथ बना गोफ

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

By : Ark Sahuliyar
लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया. गोफ से गैस का तेजी से रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी उक्त स्थल पर गैस रिसाव हुआ है. चार दिन पूर्व ही लोयाबाद 7 नंबर मस्जिद बस्ती में भू-धंसान की घटना हुई थी. इसके बाद अब ऐकड़ा में गोफ बनने से लोग भूमिगत आग और भू-धंसान की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं.

स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि पूर्व में क्षेत्र में बीसीसीएल द्वारा कोयला खनन किया गया, लेकिन खनन के बाद बालू भराई का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया. इसी का परिणाम है कि आए दिन जमीन धंसने और गोफ बनने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गोफ की सूचना BCCL प्रबंधक को  दे दी गई है. तेज बारिश के कारण गोफ भरा नहीं गया है.  

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

संबंधित सामग्री

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया