न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत का प्रदर्शन और निखर कर सामने आया है. भारत ने आज कुल सात पदक अपने नाम किए. इन पदकों में से 5 पदक एथलेटिक्स में आए.
भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया. उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई हासिल की. वहीं, पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता. वहीं, भारत के तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता.
यह भी पढ़ें: कोहली के विराट प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज से पहला वनडे मैच 8 विकेटों से जीता