प्रतिक्रिया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोते जाने की घटना की झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कड़ी निंदा की है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक व्यक्ति का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाली एक महान राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक हैं. ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अपमान करना सिर्फ प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी चेतना का अपमान है.

उन्होंने कहा कि कालिख चेहरे पर पोती गई है, लेकिन इससे डॉ. मुखर्जी के विचारों की रोशनी को धुंधला नहीं किया जा सकता. जिन लोगों को लगता है कि वे ऐसी कायराना हरकतों से राष्ट्रवादी विचारों को दबा देंगे, वे इतिहास से सबक लें.प्रतुल ने कहा कि यह घटना हेमंत सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. सरकार और पुलिस प्रशासन तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती वीरों, शहीदों और राष्ट्रनायकों की धरती है. यहां महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.प्रतुल शाहदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होता है, कालिख और कायराना हरकतों से नहीं. भाजपा ऐसे कृत्यों के खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से पूरी ताकत के साथ आवाज उठाएगी.उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले के पीछे की साजिश का भी खुलासा किया जाए.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

संबंधित सामग्री

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली