न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: टीम इंडिया ने तिरुवनन्तपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली के विराट प्रदर्शन के बीच वेस्ट इंडीज को 8 विकेटों से धो डाला. विराट कोहली ने इस मैच में अपना शतक पूरा करने के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 15 हजार ODI रन पूरे कर लिए. यह करामात करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने 303 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है. कोहली से आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेन्दुलकर ही हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में कुल 18,426 रन बनाए हैं.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी शुरू की. इस मैच से नमन धीर ने अपना वनडे डेब्यू भी किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैस्ट इंडीज ने भारत को 296 रन का लक्ष्य दिया जिसे उसने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के तूफानी शतकों की बदलौत 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. वेस्ट इंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वेस्ट इंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली. जॉन कैम्बवेल 62 और अमिर जंगू ने 58 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, दो विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले.
इसके बाद की भारतीय पारी की कहानी कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के इर्ग-गिर्द घूमती रही. रोहित शर्मा (32) के आउट होने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने मोर्चा सम्भाला. शुभमन गिल 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 बनाकर आउट हुए. जबकि विराट कोहली मैच जिताऊ शतक बनाते हुए नाबाद पैवेलियन लौटे. उन्होंने 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 139 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने 41.4 ओवरों में सिर्फ दो विकेट खोलर 300 बनाते हुए 8 विकेट की बड़ी जीत हासिल की. भारत ने इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
यह भी पढ़ें: एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन