शेरघाटी डोभी चेकपोस्ट पर सनसनीखेज खुलासा: 12 चक्का ट्रक में छिपी 1732 लीटर विदेश...

शेरघाटी डोभी चेकपोस्ट पर सनसनीखेज खुलासा: 12 चक्का ट्रक में छिपी 1732 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार

डोभी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक से 1732 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया।


शेरघाटी डोभी चेकपोस्ट पर सनसनीखेज खुलासा 12 चक्का ट्रक में छिपी 1732 लीटर विदेशी शराब चालक गिरफ्तार

शेरघाटी डोभी चेकपोस्ट पर सनसनीखेज खुलासा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  डोभी समेकित जांच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित वाहन जांच के दौरान एक 12 चक्का ट्रक (BR-01GP-4142) को संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक के भीतर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिससे मौके पर ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

हाईलाइट्स - 

  • डोभी चेकपोस्ट पर 12 चक्का ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद
  • कुल 1732.140 लीटर विदेशी शराब और 7740 बोतलें जब्त
  • ट्रक चालक ललन कुमार गिरफ्तार, पूछताछ जारी
  • शराब तस्करी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
  • मद्यनिषेध विभाग ने ट्रक और शराब को किया जब्त
  • बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

1732 लीटर शराब बरामद, बड़ा नेटवर्क शक के घेरे में

तलाशी के दौरान कुल 1732.140 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें लगभग 7740 बोतलें शामिल थीं। इतनी बड़ी खेप की बरामदगी से यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो बिहार में शराब की अवैध सप्लाई कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और कई स्तरों पर पूछताछ की जा रही है।

चालक गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान गया जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के पिंडरा खुर्द गांव निवासी ललन कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ जारी है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और मार्गों का पता लगाया जा सके। मद्यनिषेध विभाग ने ट्रक और शराब दोनों को जब्त कर लिया है तथा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने साफ किया है कि शराबबंदी कानून के तहत ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सख्ती: शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल, 35 संस्थानों को नोटिस जारी

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सख्ती: शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल, 35 संस्थानों को नोटिस जारी

बिहार

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सख्ती: शेरघाटी बना फायर सेफ्टी मॉडल, 35 संस्थानों को नोटिस जारी

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद शेरघाटी में फायर सेफ्टी को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है और 35 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, फिर खोखे समेटकर फरार हुए बदमाश; आखिर किसे मारने आए थे हमलावर?

क्राइम

दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, फिर खोखे समेटकर फरार हुए बदमाश; आखिर किसे मारने आए थे हमलावर?

बोधगया के हथियार गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर करीब छह राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद एक अपराधी गोली के खोखे समेटता दिखा, जिससे सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

विपक्ष की छवि नहीं सुधरने वाली, SIR पर भ्रम फैला रहा इंडिया गठबंधन: एनडीए

राजनीति

विपक्ष की छवि नहीं सुधरने वाली, SIR पर भ्रम फैला रहा इंडिया गठबंधन: एनडीए

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने SIR और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए प्रमाण पेश करने की चुनौती दी। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा

BPSC का बड़ा अपडेट: परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी, बिना इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार

BPSC का बड़ा अपडेट: परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी, बिना इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का विवरण अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर जारी कर दिया है। आयोग ने एडमिट कार्ड, बारकोड, फोटो और मूल पहचान पत

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग का बड़ा अभियान, 42 होटल-हॉस्पिटल को नोटिस

राजनीति

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग का बड़ा अभियान, 42 होटल-हॉस्पिटल को नोटिस

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 73 अस्पतालों और 86 होटलों का ऑडिट किया, जिसमें 42 संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई।