भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत

सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, सलीमा टेटे के नेतृत्व में 44 साल बाद भारत को मिला गोल्ड 

भारतीय टीम में जिले की चार बेटियां कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल रहीं.

By : Dipali Kumari
सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, सलीमा टेटे के नेतृत्व में 44 साल बाद भारत को मिला गोल्ड 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क: 
हॉकी की नर्सरी के रूप में देश-दुनिया में पहचान बना चुका सिमडेगा एक बार फिर गौरवान्वित है. जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. इस स्वर्णिम सफलता में सिमडेगा की बेटियों की भूमिका ने पूरे जिले को गर्व से भर दिया है. अपनी बेटियों की कामयाबी पर सिमडेगा काफी हर्षित है.

सिमडेगा के लिए इस उपलब्धि की खास वजह यह है कि भारतीय टीम में जिले की चार बेटियां कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल रहीं. एक ही जिले की चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनना सिमडेगा की हॉकी प्रतिभा और यहां की मजबूत खेल संस्कृति को दर्शाता है. 

सिमडेगा के एक छोटे से गांव बड़कीछापर से निकल कर सलीमा सहित अन्य बेटियों ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर ये साबित कर दिया है कि सिमडेगा की माटी में हुनरों की कमी नहीं है. अपनी बेटी सलीमा के इस उपलब्धि पर उसकी मां की आंखें खुशियों से डबडबा गई. उन्होंने अपनी बेटी के इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है. 

सलीमा सहित अपनी तीनों बेटियों की कामयाबी पर जिला प्रशासन भी काफी उत्साहित है. डीसी कंचन सिंह ने सलीमा, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका को गोल्ड जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन लगातार सिमडेगा में हॉकी को बढ़ावा दे रही है. आने वाले समय में सिमडेगा अपनी हॉकी के माध्यम से विश्व के लिए एक आइडल बनेगा. 

इसे भी पढ़ें: खूंटी: तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस 

संबंधित सामग्री

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार.. 173 बोतल/कैन शराब बरामद 

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार.. 173 बोतल/कैन शराब बरामद 

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

नामकुम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खंडहर में अपराध की साजिश रच रहे थे.

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन