पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एक्सक्लूसिव

नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

नामकुम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खंडहर में अपराध की साजिश रच रहे थे.

By : Ark Sahuliyar
नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नामकुम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खंडहर में अपराध की साजिश रच रहे थे. जिसके बाद उन्हें हाईटेंशन ग्राउंड के पास पुलिस ने दबोच लिया. उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं, हथियार लोडेड हालत में मिला. साथ ही चोरी की 2 बाइकYamaha FZ और Bullet पुलिस ने जब्त किया. पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि छिनतई और लूट में हथियार के इस्तेमाल किया जाता था. गिरफ्तार गुरफान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, चोरी और छिनतई समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरमान अंसारी पर लूट, चोरी और छिनतई समेत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत यात्रा का 4 अक्टूबर को मेदिनीनगर में होगा भव्य स्वागत

 

संबंधित सामग्री

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. 

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी.