वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर लाया जा रहा रांची 

परिजनों को दी जाएगी ₹5 लाख की वित्तीय सहायता

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर लाया जा रहा रांची 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सतत प्रयासों के फलस्वरूप वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत वापस लाया गया. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास से निरंतर समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचाने की व्यवस्था की गई. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के अंतर्गत ₹5 लाख की वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

मालूम हो कि रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे. वियतनाम में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके पश्चात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. परिजनों द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने हेतु गुहार लगाई गई थी.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित वियतनामी प्राधिकारियों से संपर्क साधा. इसके बाद प्रक्रियाएं पूर्ण कराते हुए पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डा लाया गया. कोलकाता हवाई अड्डे पर परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के पश्चात पार्थिव शरीर को रांची स्थित पैतृक निवास तक सकुशल पहुँचाने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

संबंधित सामग्री

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.