Friday, Aug 15 2025 | Time 01:01 Hrs(IST)
झारखंड


दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर प्रशासन अलर्ट, विधि व्यवस्था संभालने के लिए IAS समेत सात अधिकारी प्रतिनियुक्त

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर प्रशासन अलर्ट, विधि व्यवस्था संभालने के लिए IAS समेत सात अधिकारी प्रतिनियुक्त

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए रांची के पूर्व डीसी एवं वर्तमान में खान निदेशक पद पर कार्यरत वरिष्ठ IAS अधिकारी राहुल सिन्हा को वरीय प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. 

 

IAS राहुल सिन्हा के साथ रांची जिले के कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की गई है. इनमें एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक, कांके अंचलाधिकारी अमित भगत, अरगोड़ा सीओ नितिन गुप्ता, बुढ़मू सीओ सचिदानंद कुमार वर्मा, खलारी सीओ प्रणव अंबष्ठ और रांची सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी असीम कुमार बाड़ा शामिल हैं.

 

ये सभी अधिकारी 16 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म उनके पैतृक गांव नेमरा में आयोजित किया जा रहा है, जहां झारखंड भर से बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने वाले हैं. भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है.





 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष के सामने उठाया झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मुद्दा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:44 PM

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार का मुद्दा उठाया है. पत्र के माध्यम से निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष को जानकारी दी कि

गुरुजी के श्राद्ध कर्म की तैयारियां ज़ोरों पर
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 9:28 PM

स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म की तैयारियां पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रही हैं

भरनो में स्वतंत्रता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:46 PM

भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से सराबोर चित्र प्रस्तुत किए.

स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गरीब महिला का इलाज करवाने बोकारो थर्मल पहुंचे बेरमो बीडीओ
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:13 PM

बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गोविंदपुर सी पंचायत पहुंचे थे. उन्होंने एक गरीब बुजुर्ग महिला वीणा देवी का इलाज करवाया. गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकाश सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में स्पाइनल ट्यूमर का किया गया सफल ऑपरेशन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 7:40 PM

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार और न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने एक अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया.