Thursday, Aug 14 2025 | Time 14:40 Hrs(IST)
  • 27 48 करोड़ का बिजली बिल देखकर कंज्यूमर के होश उड़े, रांची बिजली विभाग की घोर लापरवाही
  • 27 48 करोड़ का बिजली बिल देखकर कंज्यूमर के होश उड़े, रांची बिजली विभाग की घोर लापरवाही
  • पलामू में ऑटो चालकों की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा मेदिनीनगर
  • सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों ने उठाई CBI जांच की मांग
  • पीवीयूएनएल, पतरातु में चेयरमैन एवं निदेशकों का दौरा
  • पतरातू रांची मुख्य मार्ग जाम, अतिक्रमण हटाने की मांग
  • झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश, JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 5 सीटें रखें रिजर्व
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
  • रांची मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे ध्वजारोहण
  • चुनाव आयोग की सख्ती, ससमय शपथ पत्र समर्पित न करने वाले 5 राजनीतिक दलों पर होगी कार्रवाई
  • सिमडेगा में शुरू हुई यातायात बाइक पुलिसिंग सेवा, ट्रैफिक व्यवस्था होगी सुदृढ़
  • BREAKING NEWS : आरोपी IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज की
  • कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगा रहे गुहार
  • जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमीनी हालात पर नजर जरूरी
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: दो निदेशकों की जमानत याचिका पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
झारखंड


सेवा भारती कोडरमा जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

सेवा भारती कोडरमा जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

प्रशांत शर्मा/न्यूज 11 भारत





कोडरमा/डेस्क: सेवा भारती कोडरमा जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद वर्णवाल की अध्यक्षता में उनके ब्लॉक रोड, झुमरी तिलैया स्थित आवास पर आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार एवं सेवा भारती न्यास, हजारीबाग के सचिव मनोज गुप्ता उपस्थित रहे.

 

बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्य विस्तार हेतु नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जो इस प्रकार हैं. सर्वसम्मति से सुभाष प्रसाद वर्णवाल को पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया. जिला सचिव संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष बनर्जी, जिला समन्वयक रीतेश माधव जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता सामाजिक आयाम प्रमुख देवेन्द्र कुमार वर्मा, आस्था जागरण प्रमुख अनिल गुरू, चंदवारा प्रखंड प्रमुख कैलाश यादव साथ ही, संगठन की आगामी तीन महीनों के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में 3 बाल संस्कार केन्द्र, 3 किशोरी विकास केन्द्र, 3 कन्या पूजन कार्यक्रम तथा 10:30 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन शामिल हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा भारती कोडरमा जिला की अगली बैठक 7 सितंबर को आयोजित होगी.
अधिक खबरें
सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों ने उठाई CBI जांच की मांग
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 2:23 PM

झारखंड में 26,001 पदों पर सहायक आचार्य शिक्षक नियुक्ति 2023 का मामला लगातार गरमाता जा रहा हैं. अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) से मामले की जांच कराने की मांग की हैं.

झारखंड हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश, JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 5 सीटें रखें रिजर्व
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 2:00 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा निर्देश दिया हैं. कोर्ट ने JPSC को अगले आदेश तक दिव्यांग श्रेणी के लिए पांच सीटों को आरक्षित रखने का आदेश दिया हैं.

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:58 PM

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विभाजन विभीषिका का दंश झेले कई वरिष्ठ लोग समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे, जिसमें विभाजन विभीषिका का दंश झेल चुके कई परिवारों को बाबूलाल मरांडी द्वारा सम्मानित किया गया.

चुनाव आयोग की सख्ती, ससमय शपथ पत्र समर्पित न करने वाले 5 राजनीतिक दलों पर होगी कार्रवाई
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:47 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. इन दलों ने पिछले 6 वर्षों से किसी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में भाग नहीं लिया हैं. आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि कोई राजनीतिक दल लगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ता है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता हैं.

BREAKING NEWS : आरोपी IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज की
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 1:25 AM

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं. आज इस मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उन्हें फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा.