न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर पर स्वतंत्रता दिवस का ध्वज फहराया. भारत आज स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किले के प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हुए अपना सबसे लम्बा भाषण दिया. पीएम मोदी का भाषण इस बार कुल 104 मिनट का रहा. जो अब का उनका सबसे लम्बा स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन था. इससे पहले यानी 15 अगस्त, 2024 को पीएम मोदी का भाषण 1 घंटे 38 मिनट यानी 98 मिनट का रहा. यानी देश के नाम अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन में उन्होंने 'सेन्चुरी' बना ली है. पीएम मोदी ने भले ही अपना सबसे लम्बा भाषण दिया है, लेकिन देश के सभी प्रधानमंत्रियों के दिये गये स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन में थोड़ा पीछे रह गये. लाल किले के प्राचीर से पूर्व प्रधानमंत्र राजीव गांधी ने अब तक का सबसे लम्बा भाषण दिया है.
पीएम मोदी ने कब-कब कितना लम्बा भाषण दिया?
- 2014- प्रधानमंत्री मोदी का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण 65 मिनट यानी 1 घंटे 5 मिनट का था
- 2015- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 88 मिनट यानी 1 घंटा 28 मिनट
- 2016- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 94 मिनट यानी 1 घंटा 34 मिनट
- 2017- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 56 मिनट यानी एक घंटे से भी कम
- 2018- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 83 मिनट यानी 1 घंटा 23 मिनट
- 2019- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 92 मिनट यानी 1 घंटा 32 मिनट
- 2020- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 90 मिनट यानी 1 घंटा 30 मिनट
- 2021- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 88 मिनट यानी 1 घंटा 28 मिनट
- 2022- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 74 मिनट यानी 1 घंटा 14 मिनट
- 2023- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 90 मिनट यानी 1 घंटा 30 मिनट
- 2024- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 98 मिनट यानी 1 घंटा 38 मिनट
- 2025- स्वतंत्रता दिवस भाषण का समय 103 मिनट यानी 1 घंटा 43 मिनट
पूर्व प्रधानमंत्री में सबसे लम्बा भाषण राजीव गांधी ने दिया
1947 से लेकर 2014 तक जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देश को सम्बोधित किया है. सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषण का समय अलग-अलग है. इनमें सबसे लम्बा भाषण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया था। 1987 में राजीव गांधई ने 1 घंटा 10 मिनट का भाषण दिया था। बाकी प्रधानमंत्रियों ने 1 घंटे से भी कम समय में अपना भाषण समाप्त किया था.