न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई और 1 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. उनके रांची आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं.
यातायात व्यवस्था में बदलाव:
31 जुलाई
- सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
- शाम 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी.
1 अगस्त
सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी.
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान शहर के कुछ मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात को डायवर्ट या पूरी तरह से सील किया जा सकता हैं.