सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता को क्यों किया गुमराह?

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण फैसले का समर्थन करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधान परिषद चुनाव, बॉर्डर सुरक्षा और सूर्य वैभव की उपलब

By : sawan kumar
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता को क्यों किया गुमराह?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) / पटना -  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब विपक्षी दलों को जनता को बताना चाहिए कि वे बिहार और देश के लोगों को क्यों गुमराह कर रहे थे। विजय चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही फैसला दिया है और चुनाव आयोग अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष को अब अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

हाईलाइट्स - 

  • विजय चौधरी ने वोटर लिस्ट मामले में विपक्ष पर साधा निशाना
  • विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA की रणनीति पर दिया बयान
  • सूर्य वैभव की उपलब्धि को बताया बिहार का गर्व
  • बॉर्डर सुरक्षा और बकरीद पर भी रखी अपनी बात

विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA की रणनीति

बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रहा है। उन्होंने बताया कि पांच दलों के नेताओं के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और जल्द ही अंतिम रणनीति तय की जाएगी। वहीं, जीतन राम मांझी द्वारा विधान परिषद की एक सीट मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “मांगना कोई बुरी बात नहीं होती है।” कर्नाटक की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां क्या होगा, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

सूर्य वैभव की उपलब्धि पर जताया गर्व, बकरीद की दी शुभकामनाएं

सूर्य वैभव द्वारा लगातार रिकॉर्ड तोड़े जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार का बेटा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जो रिकॉर्ड अभी बाकी हैं, उन्हें भी वह जरूर तोड़ेंगे। इसके साथ ही विजय चौधरी ने बकरीद के मौके पर बिहार सरकार की ओर से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं जितनी मजबूत होंगी, देश उतना ही सुरक्षित रहेगा और घुसपैठ रोकने के लिए सख्त सुरक्षा जरूरी है।

इसे भी पढें - भोजपुरी सितारों के साथ अब तेजप्रताप भी दिखाएंगे अपना अंदाज, जल्द आएगा ‘भोजपुरी बवाल’

संबंधित सामग्री

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ  दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा गुमला में हिंडालको कंपनी की ओर से बनाए गए सार्वजनिक प्याऊ लंबे समय से बंद पड़े हैं. बाबा धाम के समीप स्थित इन प्याऊ के करीब दो वर्षों से खराब रहने की बात सामने आई है.

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया