न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़ी हैं. सीता सोरेन ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में दिवगंत हिमांशु सिंह को गाड़ी से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला कर देना और इसमें उनकी जान चली गई, झारखंड की बदहाल कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जवाब दे—जब पुलिस के सामने ही अपराधी बेखौफ होकर हत्या कर सकते हैं, तो झारखंड की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. हिमांशु सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.
यह भी पढ़ें- गुमला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,आठ पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला