खुदपोस के गंगा महिला स्वयं सहायता समूह के खाते से ₹2.26 लाख की कथित ठगी, महिलाओं...

गंगा महिला स्वयं सहायता समूह

खुदपोस के गंगा महिला स्वयं सहायता समूह के खाते से ₹2.26 लाख की कथित ठगी, महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

मनोहरपुर प्रखंड के खुदपोस गांव स्थित गंगा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ ₹2 लाख 26 हजार की कथित ठगी का मामला सामने आया है.

खुदपोस के गंगा महिला स्वयं सहायता समूह के खाते से ₹226 लाख की कथित ठगी महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर प्रखंड के खुदपोस गांव स्थित गंगा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ ₹2 लाख 26 हजार की कथित ठगी का मामला सामने आया है. समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते से उनकी जानकारी और सहमति के बिना दो अलग-अलग तिथियों में राशि की निकासी कर ली गई. महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि लगभग आठ दिन पहले उन्हें पैसों की आवश्यकता होने पर वे बैंक में ऋण की राशि निकालने पहुंचीं. इस दौरान बैंक प्रबंधक ने बताया कि समूह के खाते से पहले ही 18 अप्रैल 2022 को ₹96,000 तथा 1 फरवरी 2024 को ₹1,30,000 की निकासी हो चुकी है. यह जानकारी मिलते ही समूह की सदस्य हैरान और चिंतित हो गईं. समूह की अध्यक्ष मंदाकिनी देवी ने अपने दामाद को घटना की जानकारी दी और मामले की जांच कराने को कहा. बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि सुबानी तिग्गा, जो जेएसपीएल की बैंक दीदी के रूप में कार्यरत बताई जाती हैं, पर राशि निकासी का आरोप है. इसके बाद सभी महिलाएं जेएसपीएल कार्यालय, मनोहरपुर पहुंचीं और बीपीएम को पूरी जानकारी दी. 

महिलाओं का आरोप है कि बीपीएम ने उन्हें सीधे सुबानी तिग्गा से बात करने की सलाह दी. जब महिलाएं सुबानी तिग्गा के घर पहुंचीं तो उन्होंने कथित तौर पर पैसे निकालने की बात स्वीकार करते हुए राशि लौटाने का आश्वासन दिया. महिलाओं के अनुसार, करीब छह महीने तक टालमटोल करने के बाद सुबानी तिग्गा ने ₹2 लाख 60 हजार का एक चेक दिया. समूह ने वह चेक बैंक में जमा भी कराया, लेकिन अब तक राशि उनके खाते में जमा नहीं हुई है. महिलाओं का कहना है कि खाते में फिलहाल केवल ₹5 शेष हैं. महिला समूह का कहना है कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि उनके खाते से कब और किस आधार पर हस्ताक्षर कर राशि की निकासी की गई. उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समूह के अधिकृत सदस्यों की उपस्थिति और जानकारी के बिना इतनी बड़ी राशि कैसे निकाली गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनोहरपुर प्रखंड में इस तरह के अन्य मामलों की भी चर्चा है. फिलहाल पीड़ित महिलाओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.